पटना, जुलाई 27 -- Patna News: रूपसपुर आरओबी के नीचे कई दिनों से खड़े एक ऑटो से 40 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है। हालांकि उसकी पहचान नहीं हुई है। शव से बदबू आने पर आसपास के लोगों को आभास हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव चार-पांच दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। उसने फुल बांह की उजले रंग की टी-शर्ट और काला पैंट पहन रखा था। उसकी काले रंग की हवाई चप्पल सीट के नीचे मिली। लोगों ने बताया कि खराब ऑटो कई महीनों से वहां खड़ा था। ऐसे में आशंका है कि शव को कहीं और से लाकर ऑटो में रखा गया होगा। यह भी पढ़ें- झलरा के खेत में मिला युवक का शव थानाध्यक्ष ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का स्पष्ट पता चल सकेगा। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: सिसौ...