पटना, अगस्त 23 -- Patna News: लंबित मानदेय एवं अनुकंपा में उम्र सीमा की बाध्यता समाप्त करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को राज्यभर के राशन दुकानदार फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग धरना स्थल पर जुटेंगे। एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता शशिकांत ने रविवार को यह जानकारी दी। बताया कि एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री दयानंद प्रसाद एवं वरिष्ठ पीडीएस डीलर अंबिका यादव ने कहा है कि डीलरों को लंबे समय से कमीशन भुगतान, घटतौली, ई-पॉस एवं सर्वर से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गर्दनीबाग में होने वाला यह महाजुटान डीलरों की एकजुटता और मांगों के प्रति संकल्प का प्रदर्शन होगा। यहीं पर आगे की रणनीति को लेकर भी निर्णय लिया जाएगा। डीलर दशरथ पासवान, घनश्याम प्रसाद, रणजीत कुमार ने राज्यभर के पीडीएस डीलरों से अधिक से अधिक संख्या में पटना...