पटना, सितम्बर 12 -- Patna News: रामकृष्ण द्वारिका महाविद्यालय पटना में सांस्कृतिक कोषांग के तत्वावधान में शनिवार को छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा और कलात्मक अभिरुचि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्या प्रो. (डॉ.) सीता सिन्हा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सृजनात्मकता और सौंदर्यबोध विकसित करती हैं। सांस्कृतिक कोषांग की समन्वयक प्रो. (डॉ.) शैलजा सिन्हा ने कहा कि मेहंदी की प्रत्येक रेखा और आकृति कल्पनाशीलता, धैर्य एवं कलात्मक प्रतिभा को दर्शाती है। सह-समन्वयक डॉ. सरिता कुमारी एवं डॉ. निधि सिन्हा की सक्रिय भूमिका रही। निर्णायक मंडल में डॉ. रंजन कुमार, डॉ. हरजीत कुमार एवं डॉ. नवीन कुमार शामिल रहे। 20 छात्र-छात्राओं ने इसमें भाग लिया। शिवांगी राज ने प्रथम, नगमा प्रवीण ने द्वि...