पटना, अगस्त 28 -- Patna News: प्रदेश में बादलों की आवाजाही के बीच उमस का प्रभाव बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ अमृतसर, देहरादून, उत्तरप्रदेश, बांकुरा से होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रही है। इनके प्रभाव से अगले दो से तीन दिनों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में मेघ गर्जन के साथ वर्षा की गतिविधियां बने रहने की संभावना है। मौसमविदों के मुताबिक शनिवार को पांच जिलों के बांका, बेगूसराय, गोपालगंज, सीतामढ़ी एवं पश्चिमी चंपारण में अनेक स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पटना में बादलों की आवाजाही के बीच उमस भरी गर्मी की स्थिति रहेगी। हालांकि राज्य भर में अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री गिरावट की संभावना है।

भविष्यवाणी प्रदेश के उत्तर पश्चिम, दक्षिण पश्...