पटना, जुलाई 25 -- Patna News: सूबे में बादलों की सक्रियता बढ़ने से बारिश की कमी के आंकड़ों में सुधार आया है। दो हफ्ते पहले तक राज्य में बारिश की औसत कमी 55 प्रतिशत तक पहुंच गई थी, जो अब घटकर 37 प्रतिशत पर पहुंच गई है। राज्य में बारिश की 50 प्रतिशत से ज्यादा कमी वाले जिले अब घटकर आठ हो गए हैं, तो एक पखवारे तक 18 थे। बारिश से खेती किसानी ने भी रफ्तार पकड़ा है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 25 जुलाई तक राज्य में 442.3 मिमी होनी चाहिए थी, लेकिन 277.5 मिमी बारिश हुई है। पूर्वानुमानों के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में राज्य के अधिकतर भागों में बारिश की गतिविधियां कम होने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी दिख सकती है। यह भी पढ़ें- बिहार का मौसम, 26 जुलाई: छपरा, पूर्णिया समेत 18 जिलों में येलो अलर्ट; ...