Patna News: यातायात पुलिस ने चार माह में 394 गलत चालान निरस्त कराए
पटना, अगस्त 14 -- Patna News: यातायात पुलिस ने बीते चार महीने में भेजे गए 394 गलत चालान निरस्त कराए हैं। गलत चालान के निष्पादन के लिए एसपी ट्रैफिक कार्यालय में ग्रीवांस सेल बनाया गया है। वाहन चालक की शिकायत मिलने के बाद वरीय यातायात पुलिस अधिकारी चालान की सत्यता की जांच करते हैं। चालान गलत पाए जाने पर उसे निरस्त करने के लिए डीटीओ अधिकारी को पत्र लिखा जाता है। मालूम हो कि पटना में यातायात नियमों के उल्लंघन पर कैमरों की मदद से वाहनों का ऑनलाइन चालान किया जाता है। यातायात कर्मियों द्वारा कई बार रजिस्ट्रेशन नंबर गलत दर्ज कर दिए जाने के कारण चालान दूसरे वाहन मालिक के पास चला जाता है। गलत चालान मिलने पर वाहन चालक यातायात पुलिस के ग्रीवांस सेल में शिकायत दर्ज कराते हैं। यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तकनीकी कारणों से भी कई बार गलत चालान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.