पटना, अगस्त 28 -- Patna News: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सय्यद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मंत्री स्व. उपेन्द्रनाथ वर्मा की पुण्यतिथि पर श्रीकृष्ण स्मारक भवन परिसर में आयोजित राजकीय समारोह में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और अपनी श्रद्धांजलि दी। सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, विधायक श्याम रजक, स्व. उपेन्द्रनाथ वर्मा की पुत्रवधू एवं विधान पार्षद कुमुद वर्मा, रवीन्द्र प्रसाद सिंह, जीवन कुमार सहित कई अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा स्व. उपेन्द्रनाथ वर्मा के परिजनों ने भी उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों क...