पटना, जुलाई 15 -- Patna News: रूपसपुर थाना क्षेत्र के रामजयपाल नगर स्थित मोती अपार्टमेंट के पास मर्चेंट नेवी कर्मी के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उखाड़कर ले गए। हालांकि पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन बदमाशों की तस्वीर कैद है। खबर पाकर पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड की टीम के साथ पहुंची और छानबीन की। गृहस्वामी आकाशदीप ने बताया कि वह और उनका भाई मर्चेंट नेवी में हैं। पिता नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक से सेवानिवृत्त हैं। बहन की तबीयत होने की खबर पाकर माता-पिता 11 जुलाई को गुजरात गए थे। मेरी सास की तबीयत खराब होने के कारण पत्नी के साथ 3 जुलाई से पटना सिटी स्थित ससुराल गया था। सोमवार को घर आया तो देखा कि मुख्य गेट खुला हुआ है और ताला गायब था। पड़ोस...