पटना, जुलाई 4 -- Patna News: मनेर थाना क्षेत्र के अदलचक बधार में करंट की चपेट में आने से रंजय राय (41) की मौत हो गई। वह डुमरिया गांव निवासी अशर्फी राय का पुत्र था। परिजनों ने बताया कि रंजय मवेशियों के लिए घास लाने खेत की ओर गए हुए थे। एक किसान जानवरों से फसल की रक्षा के लिए खेत को करंट प्रवाहित तार से घेर रखा था। इसी दौरान रंजय करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- Buxar News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: बिजली करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, दूसरा गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...