पटना, सितम्बर 7 -- Patna News: मगध महिला कॉलेज, पटना में सत्र 2026-27 के लिए 13 पदों के लिए छात्र परिषद की चुनाव प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो जाएगी। कॉलेज प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह चुनाव 16 सितंबर को होगा। चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत 8 सितंबर से होगी, जब इच्छुक छात्राओं के लिए नामांकन फॉर्म जारी किए जाएंगे। ये फॉर्म 10 सितंबर तक जमा किए जा सकेंगे। 12 सितंबर को प्रत्याशियों का साक्षात्कार (इंटरव्यू) लिया जाएगा, जिसमें उनकी योग्यता और नेतृत्व क्षमता का आकलन किया जाएगा। चुनाव प्रचार के लिए 13 और 14 सितंबर की तारीखें निर्धारित की गई हैं, जिसमें उम्मीदवार अपने घोषणापत्र और विचारों को छात्राओं के समक्ष रख सकेंगी।

चुनाव की प्रक्रिया 16 सितंबर को मतदान होगा और उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। चयनित कैबिनेट सदस्यों के लिए शपथ ...