पटना, सितम्बर 5 -- Patna News: राजीव नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 24-बी स्थित गांतेश्वर शिव मंदिर में पूजा करने गई महिला के गले से बदमाश सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। चेन में मंगलसूत्र भी लगा था। पीड़िता के अनुसार, चेन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। पीड़िता रीना कुमारी ने पुलिस को बताया कि वह घर के पास स्थित मंदिर में पूजा करने गई थी। मंदिर में उस समय काफी भीड़ थी। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर बदमाश उनके गले से सोने की चेन खींचकर फरार हो गया। घटना के बाद महिला ने राजीव नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। यह भी पढ़ें- Balrampur News: देवीपाटन मंदिर में महिला के गले से सोने का लॉकेट चोरी फुटेज में बदमाश द्वारा महिला के गले से चेन खींचने की घटना कैद मिली है। पुलि...