पटना, अगस्त 4 -- Patna News: बिहार ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष मुकुल सहाय ने कहा कि बिहार के समग्र विकास में बैंकिंग संस्थानों और जन प्रतिनिधियों की साझेदारी महत्वपूर्ण है। कहा कि मुख्यमंत्री के विकसित बिहार और आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प को साकार करने में बिहार ग्रामीण बैंक निरंतर भूमिका निभा रहा है। सहाय ने मंगलवार को स्थानीय होटल में बिहार ग्रामीण बैंक के बैनर तले आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधियों का भव्य समन्वय-सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इसमें राज्य के सभी 38 जिलों के त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य बैंक और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर ग्रामीण विकास और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को गति प्रदान करना था। कार्यक्रम में मुखिया महासंघ, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश राय ने कहा ...