Patna News: बिहटा : बहपुरा बाजार में दहशत फैलाने की साजिश रचते पांच गिरफ्तार
पटना, जुलाई 28 -- Patna News: बिहटा थाना क्षेत्र के बहपुरा बाजार में हथियार लेकर दहशत फैलाने की साजिश रचते पांच बदमाशों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पांचों बदमाश बाजार के सनराइज सिटी के कार्यालय में शराब पी रहे थे। उसी समय पुलिस ने छापेमारी की। आरोपितों की निशानदेही पर उनके अड्डे पर छापामारी की गई तो देशी कार्बाइन, कट्टा और भारी संख्या में कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा 300 एमएल शराब भी जब्त की गयी है। बदमाशों पर बिहटा, मनेर और रानीतालाब थाना में कई केस दर्ज हैं। ये बदमाश अक्सर बहपुरा बाजार में दहशत फैलाते रहे हैं। पुलिस का दावा है कि पांचों अपराधी किसी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे और बाजार में फिर कोई घटना को अंजाम दे सकते थे।
पुलिस कार्रवाई सिटी एसपी (पश्चिमी) साकेत कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बहपुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.