पटना, जुलाई 7 -- Patna News: उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा है कि बिलौटी की घटना की न्यायिक जांच जारी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, सरकार दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करेगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वे जदयू दफ्तर में जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बांकीपुर में विपक्ष की ओर से उम्मीदवार कोई भी हो, लेकिन वहां जीत एनडीए की ही होगी। उन्होंने बताया कि आगामी 10 जुलाई को एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी, जिसमें गठबंधन के सभी जिला अध्यक्षों के साथ बिहार सरकार के सभी मंत्रीगण भाग लेंगे। यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी ने बुलाई एनडीए के पांचों दलों की बैठक, जमीन पर सरकार का लेंगे फीडबैक; नीतीश भी साथ बैठक में सरकार के कामकाज के संबंध में पार्टी के पदाधिकारियों से फीडबैक प्राप्त ...