पटना, जुलाई 11 -- Patna News: पालीगंज थाने के रामपुर-नगवां गांव स्थित अनुमंडल अस्पताल से कुछ ही दूरी पर हुए बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय अवध बिहारी यादव की मौत हो गई। वह अकबरपुर मेला से घर वापस लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचे ही थे कि पालीगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने उन्हें अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Banka News: बाइक की ठोकर से युवक जख्मी, रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...