पटना, अक्टूबर 27 -- Patna News: बकरी पालन में वैज्ञानिक तकनीक का इस्तेमाल करना जरूरी है। इससे उन्नत किस्म की प्रजातियों के प्रजनन में काफी सहायता मिलती है। इससे पशुपालकों को काफी लाभ होता है। मंगलवार को बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में वैज्ञानिक तरीके से बकरी पालन पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के साथ-साथ पशुपालकों को उसमें रुचि लेना भी चाहिए। विशेषज्ञ जो प्रशिक्षण उन्हें दे रहे हैं उसको व्यवहार में भी अपनाएं। प्रशिक्षण दे रहे पशु विशेषज्ञों से कहा कि पशुओं के प्राथमिक उपचार, परजीवी नियंत्रण और कृत्रिम गर्भाधान के प्रशिक्षण पर अधिक बल दें। निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. निर्मल सिंह दहिया ने कहा कि पशुपालन में वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाए ब...