पटना, जुलाई 28 -- Patna News: फतुहा थाना क्षेत्र के कोल्हर गांव में सोमवार को करंट से 13 वर्षीय अमरजीत की मौत हो गई। वह ज्ञानी पासवान का पुत्र था। परिजनों ने बताया कि अमरजीत घर से निकलकर खेत की ओर जा रहा था। तभी खेत में गिरे करंट प्रवाहित टूटे तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Gonda News: खेत में बिछे तार में प्रवाहित करंट चपेट में आने किशोरी की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...