पटना, जुलाई 27 -- Patna News: फतुहा पुलिस ने सोमवार को वाहन जांच के दौरान निसिबूचक के पास फोरलेन से एक बाइक सवार को रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से कट्टा और 19 कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने बाइक सवार वरुणा निवासी धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एसडीपीओ-1 अवधेश कुमार ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार का अपने ही गांव के अंजनी गोप से जमीन विवाद चल रहा है। आशंका है कि धर्मेंद्र ने अंजनी गोप की हत्या के लिए यह हथियार रखा था। पुलिस की तत्परता से एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना टल गई है। आरोपित के पास से एक कट्टा, 19 कारतूस, एक बाइक और एक मोबाइल जब्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...