Patna News: प्रतिभाओं का सम्मान सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा : श्रवण
पटना, जुलाई 11 -- Patna News: दिल्ली स्थित दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज के सभागार में शनिवार को नेशनल डिग्निटी अवॉर्ड-2026 समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, साहित्य और व्यवसाय समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। समारोह में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पुरस्कार केवल उपलब्धियों का उत्सव नहीं होते, बल्कि वे समाज को बेहतर दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। उन्होंने कहा कि जब किसी व्यक्ति के समर्पण और मेहनत को सार्वजनिक रूप से सम्मान मिलता है तो उससे नई पीढ़ी को भी उत्कृष्ट कार्य करने का उत्साह मिलता है। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए उनसे समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका आगे भी निभाने का आह्वान किया। मंच से सभी अतिथियों ने समाज के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.