Patna News: पूर्व मुखिया हत्याकांड में छह पर केस दर्ज
पटना, जुलाई 12 -- Patna News: बिहटा की राघोपुर पंचायत के पूर्व मुखिया संजय यादव हत्याकांड में शनिवार को भू-माफिया गुड्डू यादव समेत छह नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। बिहटा थाने में संजय यादव के पुत्र सोनल कुमार उर्फ सोनू के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस बिहटा के अल्हनपुरा निवासी गुड्डू यादव व अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उधर, संजय यादव के परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहा कि पुलिस आरोपितों से मिली हुई है। परिजनों का कहना है कि संजय यादव की हत्या के 36 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सभी आरोपित फरार है। उनकी गिरफ्तार के लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। यह भी पढ़ें- Katiha...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.