Patna News: पुलिस पर हमला करने वाला 14 वर्ष बाद गिरफ्तार
पटना, अगस्त 25 -- Patna News: पीरबहोर पुलिस ने पुलिस पर हमला करने वाले फरार आरोपित को 14 वर्ष बाद गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान पीरबहोर के मुरादपुर निवासी बिट्टू उर्फ मोहम्मद शाहनवाज के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपित दिल्ली भाग गया था। थानेदार राज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित को सोमवार की रात मुरादपुर मस्जिद गली से दबोचा गया। कागजी कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पीएमसीएच में इलाज कराने गए सब्जी बाग के रहने वाले कुछ लोगों ने पांच अगस्त 2012 को डाक्टरों के साथ मारपीट कर दी थी। इसकी सूचना के बाद पीरबहोर थाने की पुलिस पीएमसीएच गई थी। आरोपितों ने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया था। इस मामले में अन्य आरोपितों को घटना के बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन बिट्टू उर्फ मोहम्मद शाहनवाज फरार चल रहा था। आरोपित दिल्ली में नाम बदल रह रहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.