पटना, अक्टूबर 5 -- Patna News: पटना विवि में अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता सात और नौ अक्तूबर को होगी। यह प्रतियोगिता पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए होगी। पटना विवि स्पोर्ट्स बोर्ड ने इस संबंध में सूचना जारी की है। पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता सात अक्तूबर को पटना साइंस कॉलेज में होगी। वहीं महिला वर्ग की प्रतियोगिता नौ अक्तूबर को मगध महिला कॉलेज में होगी। विश्वविद्यालय के खेल सचिव डॉ. दीप नारायण कुमार ने सभी प्राचार्यों और विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं। कहा कि सभी महाविद्यालयों के शारीरिक शिक्षा शिक्षक अपनी टीमों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। सभी महाविद्यालयों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने यहां के इच्छुक और योग्य खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवश्यक रूप से सूचित करें, ताकि वे इस आयोजन क...