पटना, जुलाई 6 -- Patna News: पाटलिपुत्र विवि (पीपीयू) में सत्र 2026-30 में यूजी रेगुलर कोर्स में दूसरी मेधा सूची के आधार पर नामांकन की तिथि बढ़ा दी गई है। छात्र अब आठ जुलाई तक आवंटित कॉलेजों में नामांकन ले सकते हैं। नौ जुलाई तक संबंधित कॉलेजों को नामांकन का सत्यापन पूरा कर लेना होगा। इससे पहले नामांकन कि अंतिम तिथि पांच जुलाई तक निर्धारित थी। जबकि छह जुलाई तक कॉलेजों को सत्यापन करना था। छात्रहित को देखते हुए विवि ने नामांकन की तिथि बढ़ा दी है। विवि ने कहा है कि वैसे विद्यार्थी जो आठ जुलाई को किसी कारणवश नामांकन नहीं ले पाते हैं तो विशेष परिस्थिति वाले विद्यार्थी नौ जुलाई तक अनिवार्य रूप से आवंटित कॉलेज में जाकर सभी दस्तावेज जमा कर नामांकन करा सकते हैं।

दूसरी मेधा सूची में संशोधन दूसरी मेधा सूची में स्लाइडअप का विकल्प भी हटा दिया गया है। ...