पटना, अक्टूबर 28 -- Patna News: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) ने छात्र हित में स्नातक सत्र 2025-29 के तीसरे और सत्र 2024-28 के पांचवें सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ाकर 31 अक्तूबर कर दी है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. प्रणय कुमार गुप्ता द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विद्यार्थी विश्वविद्यालय के पोर्टल https://ppuonline.in पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा फॉर्म शुल्क 600 रुपये है। तीसरे सेमेस्टर के लिए दूसरे सेमेस्टर में 28 क्रेडिट और पांचवें सेमेस्टर के लिए चौथे सेमेस्टर में 68 क्रेडिट होना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...