पटना, जुलाई 10 -- Patna News: गोपालपुर के कन्नौजी गांव में गुरुवार की सुबह पारिवारिक कलह में कंचन कुमारी (32) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मुजफ्फरपुर निवासी अनिल कुमार की पत्नी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया है। अनिल का कनौंजी गांव में किराना की दुकान है। किसी बात को लेकर उनका पत्नी से विवाद हुआ था। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि महिला के मायके वालों द्वारा प्रताड़ित करने की बात बताई जा रही है। लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Orai News: पारिवारिक कलह से आहत नवविवाहिता ने लगाई फांसी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...