Patna News: परिजनों को रस्सी से बांधकर 15 लाख के जेवरात ले गए डकैत
पटना, जुलाई 25 -- Patna News: सेवानिवृत्त कर्मचारी जय चंद्र चौधरी और उनके परिवार को रस्सी से बांधकर छह डकैतों ने नकदी और 15 लाख के जेवरात ले गए। घटना शुक्रवार सुबह 7:30 बजे बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन से सटे बुढाउद्दीनचक गांव की है। डकैत हथियार से लैस थे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से एक गमछी बरामद किया गया है। जयचंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि वह छत पर कपड़ा सुखाने गए थे। तीसरे तल्ले पर स्थित स्टोर रूम का दरवाजा खुला देखकर जब वह अंदर झांके तो छह नकाबपोश डकैतों ने उन्हें पकड़ लिया। मुंह बंद कर हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। इसके बाद नीचे जाकर डकैतों ने जयचंद्र के पुत्र रुस्तम कुमार, पुत्री संध्या और पत्नी को भी बांध दिया। डकैतों ने आलमारी में रखे करीब 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण और 15,000 रुपये नकद लू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.