पटना, जुलाई 26 -- Patna News: परसा बाजार थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल के पास संदिग्ध हालत में सुरक्षा गार्ड गोप यादव (35) की मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की है। वह गौरीचक थाना क्षेत्र के वरना गांव निवासी मनिका राय का पुत्र था। परिजनों ने हत्या कर छत से फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गोप यादव रोज की तरह शुक्रवार रात अपनी ड्यूटी पर निकले थे। देर रात तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन शनिवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि स्कूल की छत से गिरने के कारण उनकी जान चली गई。

परिजनों का आरोप परिजनों का आरोप है कि गोप यादव की हत्या की गई है और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को स्कूल की छत से नीचे फेंक दिया गया। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की ...