पटना, सितम्बर 5 -- Patna News: बिहार में नदियों के बढ़े जलस्तर और बाढ़ के फैलाव के बाद भी अधिकतर मार्गों पर यातायात बहाल है। पथ निर्माण विभाग ने यह दावा किया है। विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल के अनुसार जहां जलस्तर अधिक है, वहां भी दिन-रात काम हो रहे हैं। सचिव ने कहा कि खगड़िया, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, रोहतास, जहानाबाद, समस्तीपुर, औरंगाबाद, वैशाली और शिवहर जैसे जिलों में जहां-जहां जलभराव, कटाव या ओवरटॉपिंग की स्थिति उत्पन्न हुई है, वहां तत्काल प्रभाव से सुरक्षात्मक और मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं। पूर्वी चंपारण के मोतिहारी-बरवाघाट-छौड़ादानो रोड, पुनाहिया-झारोखर रोड, मधुबन-मीनापुर रोड, लौखान-अदापुर रोड और ढाका-बेलवाघाट पथ (एसएच-54) पर अधिक वर्षा और जल जमाव के कारण बने गड्ढों को भरकर तत्काल दुरुस्त कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- बिहार...