पटना, अगस्त 26 -- Patna News: पटना जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा एक से 12वीं तक में नामांकित 201112 छात्र-छात्राओं की अपार आईडी अब तक नहीं बन पाई है। अपार आईडी बनाने के लिए शिक्षा विभाग के ई-शिक्षा कोष और यू-डायस पोर्टल पर आधार अपडेट करना अनिवार्य है। आधार कार्ड नहीं होने से छात्रों को मैट्रिक और इंटर परीक्षा के लिए पंजीयन में भी परेशानी हो सकती है। आधार कार्ड नहीं होने पर छात्रों को परीक्षा से भी वंचित होना पड़ सकता है। कुल छात्रों की संख्या 802246 है। जिला शिक्षा कार्यालय ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है कि विद्यार्थियों का आधार कार्ड बनाना जल्द सुनिश्चित करें। इसके लिए विद्यार्थियों के अभिभावकों को आधार कार्ड कहां बन रहा है, इसकी जानकारी दें। बिना आधार कार्ड के विद्यार्थी सरकारी योजना से...