Patna News: नौबतपुर: खेत घूमने गए सगे भाइयों की आहर में डूबने से मौत
पटना, जुलाई 23 -- Patna News: नौबतपुर थाना क्षेत्र के चेसी गांव में बुधवार को पानी से भरे आहर में डूबने से सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई खेत घूमने गए थे। मृतकों की पहचान हुसैनचक निवासी पिंटू सिंह के पुत्र अभिजीत कुमार (14) और प्रियांशु कुमार (13) के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव में मातम पसरा है। जानकारी के अनुसार, पिंटू सिंह धान रोपाई के लिए ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे थे। जबकि पिंटू सिंह के पिता खेत में धान का पौधा छिटक रहे थे। इसी दौरान दोनों भाई खेत घूमने के लिए चले गए। खेत के बगल स्थित पानी से भरे आहर में छोटा भाई प्रियांशु नहाने चला गया। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में डूबने लगा। छोटे भाई को डूबता देख बड़ा भाई अभिजीत उसे बचाने के लिए आहर में उतर गया। देखते ही देखते दोनों भाई गहरे पानी में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.