पटना, अगस्त 19 -- Patna News: वाहन जांच के दौरान चालक से दो हजार नकद लेने के बाद भी उसके दो हजार का लंबित चालान जारी करने के मामले में यातायात पुलिस की सार्जेंट रिंकी कुमारी और सिपाही नीतू कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। जांच में दोनों के बॉडी वार्न कैमरे भी बंद मिले। इसके बाद कर्तव्यहीनता के आरोप में यातायात पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा ने बुधवार को दोनों के खिलाफ कार्रवाई की। निलंबन को साथ इनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी चलेगी। मामला तारामंडल के सामने वोल्टास मोड़ यातायात पोस्ट का है। वाहन चालक के आवेदन और उपलब्ध ऑडियो में लगाए गए आरोपों की जांच पुलिस उपाधीक्षक यातायात तृतीय से कराई गई थी। रिपोर्ट में वाहन संख्या बीआर 01 एचजी 3191 को रोकने के बाद पांच हजार समन की बात कही गई। रिपोर्ट के अनुसार, चालक ने गलती स्वीकार करते हुए वाहन छोड़ने ...