पटना, अक्टूबर 13 -- Patna News: नई पीढ़ी को महात्मा गांधी की विरासत की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए मंगलवार को गर्दनीबाग स्थित बापू टावर और 'प्लैनेट पटना' के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया। मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी में हेरिटेज एजुकेशन, सांस्कृतिक जुड़ाव और महात्मा गांधी के आदर्शों एवं विचारों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। *नई पीढ़ी पटना सहित बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान और स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से रूबरू होगी। भवन निर्माण विभाग के सचिव विनय कुमार की मौजूदगी में समझौते का आदान-प्रदान बापू टावर के निदेशक विनय कुमार व प्लैनेट पटना के निदेशक डॉ. अजफर अहमद के बीच किया गया। विनय कुमार ने कहा कि समझौते के तहत सार्वजनिक कार्यक्रमों और विविध गतिविधियों के माध्यम से आम जनमानस को बिहार के ऐतिहासिक स्थलों, ...