पटना, जुलाई 22 -- Patna News: धरना-प्रदर्शन में दो दर्जन से अधिक घायल, विभिन्न अस्पतालों में कराया गया भर्ती पटना, मुख्य संवाददाता l राजधानी में बुधवार को दिनभर चले धरना-प्रदर्शन और कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच हुई झड़प हुई। इस दौरान दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये l इन सभी को इलाज के लिए शहर के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। सबसे अधिक कुर्जी अस्पताल में सात मरीज भर्ती किए गए। यह भी पढ़ें- LIVE: पटना में छात्र आंदोलन से पुलिस के पसीने छूटे, सीएम आवास और भाजपा दफ्तर जा रहा मार्चघायलों की स्थिति इन घायलों को देखने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी कुर्जी अस्पताल पहुंचे तथा घायलों का हालचाल लिया। वहीं एलएनजेपी अस्पताल में पांच, न्यू गार्डिनर अस्पताल में छह, पीएमसीएच में तीन, आईजीआईएमएस में दो घायल भर्...