पटना, जुलाई 12 -- Patna News: धनरुआ पुलिस शुक्रवार की रात छोटकी सिम्हाड़ी गांव में अजीत कुमार के घर छापेमारी कर पांच किलोग्राम गांजा बरामद किया है। हालांकि पुलिस को देखकर वह भाग गया। पुलिस खुद के बयान पर छोटकी सिम्हाड़ी निवासी स्व. अमीरक प्रसाद के पुत्र अजीत कुमार के खिलाफ गांजा भंडारण का मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सूचना मिली अजीत अपने घर से गांजे की तस्करी करता है। वह छोटे-छोटे दुकानदारों को गांजा बेचता है। इसके बाद उसके घर छापेमारी की गई तो पांच किलो सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। हालांकि पुलिस को देख वह फरार हो गया। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...