Patna News: दिव्यांगों ने की राजगीर, नालंदा और ककोलत की सैर
पटना, जुलाई 26 -- Patna News: रोटरी पटना के पूर्व अध्यक्ष, समाजसेवी राजेश अग्रवाल ने एक अनूठी सामाजिक पहल करते हुए 70 से अधिक दिव्यांग पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को बस से ककोलत जलप्रपात, राजगीर और नालंदा विवि के खंडहर का भ्रमण कराया। यात्रा के दौरान दिव्यांगजनों ने प्रकृति और ऐतिहासिक धरोहरों का आनंद लिया। राजेश अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांगजनों की खुशी के लिए समाज के हर वर्ग को इनके साथ खड़ा होना चाहिए, ताकि वे खुद को समाज की मुख्यधारा का हिस्सा महसूस कर सकें। इस अवसर पर जीवन ज्योति संस्थान के रवि रंजन कुमार, रजनीकांत और जेनिफर सहित अन्य सहयोगियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.