पटना, जुलाई 22 -- Patna News: राज्य सरकार दिव्यांगों (नि:शक्तजनों) के लिए हर जिले में विशेष रोजगार मेला का आयोजन करेगी। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग ने इस बाबत जिलों को आवश्यक निर्देश दिया है। मेला में दिव्यांगों को रोजगार देने के साथ ही उनकी काउंसिलिंग भी की जाएगी ताकि जिन्हें मेले में रोजगार न मिले, वे स्वरोजगार कर सकें। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार विभाग ने नि:शक्तजनों के लिए नियोजन सहायता योजना के तहत जिलों में दिव्यांग बेरोजगारों के लिए कैंप का आयोजन करने का निर्णय लिया है। विभाग की कोशिश है कि दिव्यांग व्यक्तियों को समान अवसर मिले। उनके अधिकारों की सुरक्षा हो और रोजी-रोजगार में उनकी पूर्ण भागीदारी हो। इसी के मद्देनजर विशेष दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। चालू वित्तीय वर्ष के लिए विभाग ने 49 लाख 96 हजार रुपए जारी कर दिय...