पटना, सितम्बर 24 -- Patna News: 10 दिवसीय दसलक्षण पर्व के नौवें दिन गुरुवार को पटना के मीठापुर, कदमकुआं, मुरादपुर, कमलदह मंदिर, काली बीबी का कटरा, गुरारा जैन सहित सभी दिगम्बर जैन मंदिरों में उत्तम आकिंचन्य धर्म की पूजा की गयी। भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा की गयी। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन महासमिति बिहार-झारखंड के महामंत्री मुनेश जैन ने बताया कि आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में एडवोकेट अजित जैन ने महापर्व पर्युषण के उत्तम आकिंचन्य धर्म की पूजा कराई। श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में ऐलक 105 श्री गोसल सागर जी के सानिध्य में पूजा हुई। जैन ने बताया कि आकिंचन्य शब्द का अर्थ है जिसके पास कुछ भी न हो। यह भी पढ़ें- पर्युषण पर्व : मोक्ष मार्ग की सीढ़ी है आकिंचन धर्म बिहार स्टेट दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के मानद सचिव पराग जैन ने बताया कि कमिटी...