पटना, जुलाई 25 -- Patna News: दानापुर पुलिस ने अस्पताल मोड़ के पास खंडहरनुमा मकान से एक बदमाश को लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ वन अजीत कुमार ने बताया कि दानापुर ऑटो स्टेंड के पास एक खंडरनुमा मकान में कुछ बदमाशों जुटे होने की सूचना मिली। तत्काल छापेमारी कर शाहपुर के न्यू ताराचक निवासी सूरज सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसकी तलाशी लेने पर पास से एक लोडेड कट्टा और मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: एसआईटी की कार्रवाई : कट्टा व लूटी गयी मोबाइल संग गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...