पटना, जुलाई 5 -- Patna News: दानापुर के पेठिया बाजार स्थित बड़ी देवी स्थान के पास आग से छह झोपड़ीनुमा दुकानें जलकर राख हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की है। अग्निशमन विभाग की पांच छोटी-बड़ी गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ितों ने अगलगी में करीब आठ लाख की संपत्ति क्षति दावा किया है। पीड़ित दुकानदार दिलीप कुमार ने आग लगाने का आरोप लगाते हुए सुल्तानपुर मठ निवासी लल्लू कुमार के खिलाफ लिखित शिकायत की है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, लल्लू ने उन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। शुक्रवार रात करीब बारह बजे दिलीप कुमार की लहसुन दुकान में आग लगी। देखते ही देखते आसपास के तीन-चार दुकानों को अपनी चपेट में ली। अगलगी में दिलीप कुमार का लहसुन दुकान, सुनील कुमार का प्याज दुकान, राजू साव का मिर्ची दुकान, मन्नू का नाश...