Patna News: ट्रेन में सेवानिवृत्त रेलकर्मी की पत्नी के लाखों के जेवर चोरी
पटना, अगस्त 8 -- Patna News: ट्रेन में बदमाशों ने सेवानिवृत्त रेलकर्मी की पत्नी के बैग से करीब साढ़े सात लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर चोरी कर लिये। घटना शुक्रवार को गया-पटना मेमू से पटना जंक्शन पर उतरने के दौरान हुई। सेवानिवृत्त रेलकर्मी अशफाक अहमद सिद्दीकी की शिकायत पर पटना जंक्शन रेल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बदमाशों की पहचान के लिए जीआरपी स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पटना सिटी के खाजेकलां निवासी अशफाक अहमद सिद्दीकी रेलवे से सेवानिवृत्त हैं। उनकी पत्नी जरीना सिद्दीकी किसी काम से गया जी गई थीं। शुक्रवार की सुबह वह गया जी से पटना आने के लिए गया-पटना मेमू पैसेंजर में सवार हुई थीं। दोपहर में ट्रेन पटना जंक्शन पहुंची। जरीना सिद्दीकी ट्रेन से उतर रही थीं। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर बदमाशों ने उनके बैग से सोने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.