पटना, जुलाई 22 -- Patna News: कदमकुआं स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 20 जुलाई से चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान पूजा के तीसरे दिन बुधवार को बड़ी संख्या में भक्तों ने जीणवाणी ग्रंथ के श्लोकों पर पूजा की। श्रद्धालुओं ने सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान, सम्यक चरित्र एवं सम्यक तप की विधिपूर्वक पूजा की। वे आत्मशुद्धि एवं कल्याण की मंगलकामना कर रहे हैं। आयोजक शशि जैन ने बताया कि छह दिवसीय सिद्धचक्र विधान का समापन 25 जुलाई को पूर्णाहुति, हवन, महाआरती एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के साथ होगा। प्रतिदिन लगभग सात घंटे चलने वाले विधान पूजन में शामिल होने जैन धर्मावलंबी मंदिर परिसर में अहले सुबह जुट रहे हैं। पाटलिपुत्र दिगंबर जैन समिति के महामंत्री ज्ञानचंद पाटनी ने बताया कि विधान में पटना के अलावा कोलकाता, विराटपुर एवं अन्य राज्यों से आए श्रद्धालु...