पटना, जुलाई 25 -- Patna News: जुमे की नमाज से पहले गंगा नदी में नहाने गये दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब हाथीदह थाना क्षेत्र की दरियापुर पंचायत की है। मृतक की पहचान दरियापुर निवासी जाहिद का पुत्र जैद (16) और मोहम्मद जमशेद का पुत्र रेहान (11) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दरियापुर में एक साथ दो दोस्तों की मौत से मातम पसरा है। परिजनों के अनुसार, जैद और रेहान जुमे की नमाज अदा करने से पहले दोस्तों के साथ गंगा नदी में नहाने गए थे। बरसात के कारण गंगा का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। दोनों को खतरे का अंदाजा नहीं था और वे पानी में डूबने लगे। स्थानीय गोताखोरों ने दोनों को बाहर निकालकर इलाज के लिए मरांची पीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिय...