पटना, सितम्बर 13 -- Patna News: रेल पुलिस ने शुक्रवार की रात पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या चार और पांच से सात मोबाइल चुराने वाले बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के सात मोबाइल बरामद किए गए हैं। पूछताछ में बदमाशों ने बताया है कि प्लेटफॉर्म पर यात्रियों का मोबाइल चोरी करते थे। शुक्रवार की रात दारोगा दिलीप कुमार दल बल के साथ प्लेटफॉर्म पर घुम रहे थे। इसी बीच प्लेटफॉर्म संख्या चार और पांच के पश्चिमी छोर पर चार संदिग्ध दिखे। दारोगा ने पुलिसकर्मियों से उन्हें पकड़ने को कहा। इसके बाद बदमाश भागने लगे। पीछा कर चारों को पकड़ लिया गया। उनकी निशानदेही पर तीन और बदमाशों को उसी प्लेटफॉर्म से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से चोरी के मोबाइल बरामद किए गए, जो पिछले माह रेलवे स्टेशन परिसर से यात्रियों से झपटमारी की थी। गिरफ्तार बदमाशों में दीघ...