Patna News: चेन झपटमार बंटी-बबली की तलाश में छापेमारी
पटना, जुलाई 6 -- Patna News: चेन झपटमार बंटी-बबली की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित की है। उसकी तलाश में पटना और आसपास के जिले में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस जांच में पता चला कि बंटी-बबली का गिरोह कंकड़बाग के अलावा शास्त्रीनगर और जक्कनपुर थाना क्षेत्र में भी वारदात कर चुका है। खुलासा हुआ है कि झपटमार गिरोह के युवक और युवती प्रेमी-प्रेमिका हैं। दोनों पल्सर बाइक से अलग-अलग थाना क्षेत्र में घूमते हैं। वे सुनसान जगह पर सोने की चेन पहनी महिला या पुरुष को शिकार बनाते हैं। बाइक सवार बंटी-बबली ने शनिवार की सुबह कंकड़बाग थाना क्षेत्र में आधे घंटे में चेन झपटमारी की दो घटनाओं को अंजाम दिया था। गिरोह ने डॉ. संजीत कुमार सहित दो लोगों के गले से सोने की चेन झपट ली थी और फरार होने में सफल हो गए थे। इन दोनों मामले में कंकड़बाग पुलिस केस दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.