पटना, जुलाई 4 -- Patna News: खगौल थाना क्षेत्र के बदलपुरा में गुरुवार देर रात 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान स्व. नरेश प्रसाद के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। परिजनों ने बताया कि सोनू की शादी छह वर्ष पहले हुई थी। दंपती का एक पुत्र है। सोनू के कार्य नहीं करने से नाराज होकर उसकी पत्नी करीब दस महीने पहले बेटे को साथ लेकर मायके चली गई थी। जिससे सोनू परेशान था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार को सौंप दिया गया। लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...