Patna News: खगौल में मिक्सर ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग घायल
पटना, जुलाई 20 -- Patna News: खगौल लख के पास रविवार को मिक्सर ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार राम आशीष राय (71) गंभीर रूप से घायल हो गए। वह नौबतपुर के आजमा गांव के रहने वाले हैं। स्थानीय लोगों ने उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। ट्रैफिक थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.