पटना, सितम्बर 1 -- Patna News: दीघा-आशियाना मोड़ पर वाहन जांच के दौरान खगौल क्षेत्र से चोरी हुई बाइक तीन माह बाद बरामद की गई। यातायात पुलिस की सतर्कता से बाइक मिली। हालांकि, बाइक चालक फरार होने में सफल रहा। बाइक खगौल पुलिस को सौंप दी गई है। यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को दीघा-आशियाना मोड़ पर वाहनों की जांच हो रही थी। इसी दौरान यातायात पुलिसकर्मियों ने एक संदिग्ध बाइक चालक को रोका। बाद में हैंड हेल्ड डिवाइस (एचएचडी) से बाइक के नंबर की जांच की गई। इसमें पता चला कि बाइक 16 जून 2026 को खगौल इलाके से चोरी की गई थी। इस संबंध में खगौल थाने में प्राथमिकी दर्ज है। उधर ड्राइविंग लाइसेंस मांगते ही चालक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। बाद में यातायात पुलिस ने रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर बाइक के मालिक की पहचान कर उन्हें बाइक बरामदगी की ...