पटना, सितम्बर 1 -- Patna News: कुशल युवा कार्यक्रम (केवाईपी) केंद्रों के नवीकरण, उसमें नामांकन एवं प्रशिक्षण बहाल करने तथा लंबित भुगतान की मांग को लेकर जारी केवाईपी बचाओ महाआंदोलन के आठवें दिन मंगलवार को केन्द्र संचालकों ने सामूहिक भूख हड़ताल शुरू कर दी। केवाईपी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. आनंद रंजन झा ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता तब तक अनशन जारी रहेगा। केन्द्र संचालक पिछले कई दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रख रहे हैं। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। केंद्र संचालकों ने साफ कहा है कि पुराने केवाईपी केंद्रों को बंद रखकर नए टेंडर की प्रक्रिया शुरू करना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इससे पहले राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आए केवाईपी केंद्र संचालकों...