Patna News: कृष्णा घाट पर नहाने गए युवक की डूबने से मौत
पटना, अक्टूबर 27 -- Patna News: पीरबहोर थाना क्षेत्र के कृष्णा घाट पर नहाने के दौरान गंगा नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सब्जीबाग की दोरुखी गली निवासी अवध ठाकुर के बेटे सूरज कुमार (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से शव को गंगा नदी से निकलवाया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के मुताबिक, सूरज कुमार अक्सर नहाने के लिए गंगा घाट पर जाया करता था। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे वह अपने एक साथी के साथ कृष्णा घाट गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सूरज किनारे पर अपनी चप्पल और कपड़े रखकर गहरे पानी की ओर चला गया, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। सुबह करीब चार बजे वहां मौजूद पुलिस गश्ती दल को इसकी सूचना दी गई। इस बीच सूरज के साथी ने उसके परिजनों को भी बुला लिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.