Patna News: कार से टकराकर ऑटो गड्ढे में पलटा, करंट से चालक समेत तीन की मौत
पटना, जुलाई 26 -- Patna News: मनेर थाना क्षेत्र के ब्यापुर गांव में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रामजी चक-बांक मार्ग पर पंचायत सरकार भवन के पास कार से टकराकर तेज रफ्तार ऑटो गड्ढे में पलट गया। हादसे के दौरान ऑटो करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। जिससे ऑटो चालक समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। ऑटो में 10 यात्री सवार थे। टक्कर के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। मृतकों की पहचान ब्यापुर निवासी प्रमोद कुमार पिता स्व. बनारसी राय, ऑटो चालक टुनटुन कुमार पिता रामइकबाल और गोरैयास्थान निवासी पन्ना साव पिता रतन साव के रूप में हुई है। वहीं, घायलों को पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
हादसे का विवरण स्थानीय लोगों के अनुसार, मनेर की बांक पंचायत से सवारी लेकर ऑटो ब्यापुर आ रहा था। ऑटो तेज रफ्तार में जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.